रविवार, 20 दिसंबर 2015

कृपया बच्चों और देश की बेहतरी के लिए न करें नशा

बच्चा अपने माता-पिता को आदर्श मानता है! सोचता है कि जो भी माँ - पिता कर रहे हैं , ठीक कर रहें हैं ! जाने -अनजाने वो भी हमारी आदतों को अपनाते हैं !हम घर में तंबाकू या शराब का सेवन करते हैं , सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करते हैं!! हम नन्हें-मुन्नों के नाजुक मस्तिष्क में जहर भर रहें हैं ! उन्हें प्रेरित कर रहें हैं कि वे भी ऐसा करें ! हमें संभलना होगा ? सोचिए यदि हमारे बच्चे हमारा अनुसरण करने लगे तो ? यदि हम उन्हें साफ और स्वस्थ भविष्य देना चाहते हैं तो हमें नशे और धुम्रपान करनें से खुद को रोकना होगा ! आइए , हम अपने बच्चों को एक स्वस्थ भविष्य देने के लिए संकल्प लें कि हम तंबाकू , शराब , बीड़ी , सिगरेट आदि का सेवन नहीं करेंगे ताकि हमारे बच्चे गर्व से कह सकें हमारे पिता हमारे आदर्श हैं !

1 टिप्पणी:

प. पू. डाॅ. हेडगेवार जी के विचार

हमारा  कार्य सम्पूर्ण समाज के लिए होने के कारण , उसके किसी भी अंग की उपेझा करने से काम नहीं चलेगा। समस्त हिन्दू बांधवों से फिर वे किसी भी श्...